नए कार्यालय का उद्घाटन
सभी साथियों एवं सहभागियों की मेहनत एवं भगवान की असीम कृपा से अपने नए कार्यालय का उद्धघाटन दिनांक 5 जून 2022 को संपन्न किया,
इस उपलक्ष में मुख्या अतिथि के तोर पर श्री महा सिंह जी ने आकर कार्यालय का उद्धघाटन अपने करकमलो द्वारा किया एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की इस खुशी के अवसर पर श्री नरेश जी, श्री मोहन बत्रा जी, श्रीमती शकुंतला देवी जी एवं अन्य साथियो ने उपस्थित रहकर पूरा सहयोग किया

भगवान से यही प्राथना है की सभी साथियो को ऐसे ही आगे बढ़ते रहने एवं लोगो की मदद करने के लिए अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाये रखे
साथियो ये तो शुरुआत है हमें अभी आगे और भी कई मुकाम हासिल करने है और लोगो की मदद एवं संसथान की उन्नति के लिए सदा तत्पर रहना है चाहे समय कितनी भी मुसीबते आगे खड़ी करे हमें हर मुसीबत से लड़ कर ऐसे ही हौसले के साथ मंजिल तक पहुचने के लिए हाथ से हाथ मिला कर आगे बढ़ना है



आप यकीन कीजिये हम सदैव मानव कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और बिना थके मानव कल्याण में अपना सबकुछ निछावर कर देंगे इस संस्था का उद्देश्य केवल मानव कल्याण ही नहीं है अपितु हर उस प्राणी के कल्याण की हम सब सदैव कामना करते है जिसे भी भगवान ने बनाया है संस्था ने जैसे अब तक लोगो की भलाई का काम किया है ऐसे ही आगे भी करती रहेगी
धन्यवाद


Comments